मध्य प्रदेश सरकार ने ग्वालियर-चंबल संभाग और विदिशा जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों के खातों में 23 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन स्थानांतरित की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार अब तक राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 52 करोड़ रुपये से अधिकराशि ट्रांसफर कर चुकी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से वर्चुअली बातचीत की। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरभी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार अब तक बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 52 करोड़ रुपये से अधिक राशि पंहुचा चुकी है। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में छह हजार रुपये, 50 किलो अनाज और दैनिक आवश्यकता की अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही सर्वे के आधार पर उनके खातों में आर्थिक राहत भी जमा करा दी गई है। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के लिए 12 विभागों को मिलाकर टास्कफोर्स का गठन किया है। वहीँ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में हर संभव मदद की है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment