Categories: News-Headlines

मध्य प्रदेश में एक चरण वाले विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से शुरू होगा

मध्य प्रदेश में एक चरण वाले विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से शुरू होगा। दोनों राज्‍यों में पर्चे भरने की अंतिम तारीख 30 अक्‍टूबर है। 31 अक्‍टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 नवम्‍बर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। मध्‍य प्रदेश में दो सौ तीस सीटों वाली विधानसभा के लिए एक चरण में और छत्‍तीसगढ में 70 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवम्‍बर को होगा। कल मिजोरम में 174 उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे। छत्‍तीसगढ़ के पहले चरण में 20 निर्वाचन क्षेत्रों में दो सौ 94 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इन क्षेत्रों में नामांकन भरने का कल अंतिम दिन था। इस चरण में ज्‍यादातर निर्वाचन क्षेत्र छत्‍तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हैं। पर्चों की जांच आज होगी और 23 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। मिजोरम और छत्‍तीसगढ के पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। राजस्‍थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी पांच राज्‍यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.