भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क के ओडेंस में जिस्के बैंक एरेना में थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग को हराकर डेनमार्क ओपन 2023 महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गईं है। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में काटेथोंग को 21-19, 21-12 से हराया और अब कल बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उनका सामना स्पेन की कैरोलिना मारिन या चीनी ताइपे की ताई त्ज़ु यिंग से होगा। कैरोलिना मारिन ने पीवी सिंधु के खिलाफ 10 मैच जीते हैं जबकि भारतीय शटलर को केवल पांच बार जीत मिली है। सिंधु और काटेथोंग के बीच यह छठी भिड़ंत थी।
सिंधु ने पिछले राउंड में स्कॉटलैंड की किर्स्टी गिल्मर और सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया तुनजुंग को हराया था। महिला एकल में आकर्षी कश्यप दूसरी भारतीय थीं। वह 16वें राउंड में टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इस बीच, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत अपने-अपने शुरुआती दौर के मैच हारकर पुरुष एकल स्पर्धा से बाहर हो गए। डेनमार्क ओपन के नतीजे पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की क्वालीफाइंग रैंकिंग में गिने जाएंगे। बैडमिंटन के लिए क्वालिफिकेशन विंडो इस साल 1 मई से शुरू हुई है।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment