मध्य प्रदेश में विधानसभा की सभी दो सौ तीस सीटों के लिए कल छह सौ 76 उम्मीदवारों ने सात सौ 63 नामांकन पत्र भरे हैं। राज्य में अब तक एक हजार पांच सौ 48 पर्चे भरे जा चुके हैं।
पर्चे भरने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। मतदान एक ही चरण में 17 नवम्बर को होगा जबकि मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। इस बीच राज्य में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं के आने के साथ ही चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। गृह मंत्री सबसे पहले छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और वहां से जबलपुर और भोपाल जाएंगे। इस दौरान वे भोपाल इंदौर ग्वालियर और इवा क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दमोह में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है। इस सूची में सपा ने 35 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं इसमें बुद्धिनी से मिर्ची बाबा को टिकट दिया गया है। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment