भारतीय मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सभी समाचार पत्रों के मुख पृष्ठ पर है। अमर उजाला ने पीएम के शब्दों को दिया है- पहले के मोबाइल और सरकार दोनों ही हैंग हो जाते थे, जनता ने उसे नकार दिया। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है – मोदी बोले आयातक से स्मार्ट फोन का निर्यातक बना भारत, अब 6जी में विश्व में लीडर बनेंगे हम।
वहीं, हिन्दुस्तान ने मध्यप्रदेश के चित्रकूट में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शब्दों को दिया है। अमृतकाल में विकास और विरासत साथ-साथ। संस्कृत को किनारे करने की साजिश हुई नाकाम, यह आज भी अटल और अक्षुण्ण।
पश्चिम बंगाल में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक की गिरफ्तारी को भी राष्ट्रीय सहारा सहित कई अखबारों ने प्रमुखता दी है। कथित राशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने किया गिरफ्तार। कतर में मौत की सजा पाए आठ भारतीयों की रिहाई की हरसंभव कोशिश करेगी सरकार। दैनिक जागरण का कहना है – स्वदेश वापसी के लिए सरकार लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार।
उत्तर प्रदेश में माफिया मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा का समाचार देशबन्धु में है।
प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम के लिए बफर स्टॉक से रियायती दर पर प्याज की बिक्री करेगी सरकार। उपभोक्ता मामलो के मंत्रालय के सचिव के हवाले से अमर उजाला लिखता है – खरीफ की बुवाई में देरी से बढ़ रहे दाम।
दिल्ली एनसीआर समेत देश के 32 शहरों की हवा खराब। जनसत्ता ने इसे पहले पन्ने पर देते हुए लिखा है-ठंड की दस्तक बढ़ने के साथ प्रदूषण और बढ़ने की आशंका। वहीं नवभारत टाइम्स लिखता है – पराली जलाने के मामलों में लगातार तेजी। पंजाब में सबसे अधिक पराली जलाने के मामले।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment