Categories: News-Headlines

मणिपुर सरकार ने हाल की हिंसा में विस्थापित परिवारों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था करने की पहल की

मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के उद्देश्य से, राज्य सरकार ने हाल की हिंसा में विस्थापित परिवारों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था करने की पहल की है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और अन्य मंत्रियों ने क्वाक्टा गांव में स्थापित किए जाने वाले अस्थायी आवास के लिए स्थल का निरीक्षण करने के लिए बिष्णुपुर जिले का दौरा किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि सरकार ने विभिन्न राहत शिविरों में आश्रय लिए कुछ विस्थापित लोगों को क्वाक्टा गांव स्थित रेशम कीट पालन फार्म के कर्मचारी आवास में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। इन आवासों की तुरंत मरम्मत की जाएगी और फार्म में अन्य पांच सौ अस्‍थायी घर बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने उन लोगों के लिए अस्‍थायी घर बनाने का फैसला किया है जो वर्तमान में इंफाल पूर्वी जिले के विभिन्न राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे सड़कें अवरुद्ध कर सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही में बाधा न डालें। उन्होंने कहा कि राज्य में तनाव बढ़ा रहे उपद्रवियों से निपटने के लिए सुरक्षाकर्मी मणिपुर में हैं।

इस बीच, मणिपुर के दूर-दराज के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त सुरक्षा बलों ने अब तक अलग-अलग इलाकों से एक हजार 95 हथियार, तेरह हजार सात सौ दो जिंदा कारतूस और ढाई सौ बम बरामद किए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

8 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

10 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

12 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

12 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.