Categories: News-Headlines

मणिपुर सरकार ने गलत और पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग के लिए एडिटर्स गिल्‍ड ऑफ इंडिया के खिलाफ FIR दर्ज की

मणिपुर सरकार ने राज्य में मीडिया कवरेज पर गलत और पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट के लिए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और तीन सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंफाल में मुख्‍यमंत्री सचिवालय में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तथ्यों को जांचने वाली टीम की कड़ी आलोचना की और कहा कि सीमा गुहा, संजय कपूर और भारत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्‍होंने गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा को दोषी ठहराया और कहा कि एडिटर्स गिल्ड की तथ्यों की जांच करने वाली समिति के सदस्यों ने मैतेई और कुकी दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से बिना मुलाकात किए गलत निष्कर्ष प्रस्‍तुत कर दिया।

इस बीच, मणिपुर के पत्रकारों की शीर्ष संस्था – ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नालिस्ट यूनियन और एडिटर्स गिल्ड मणिपुर ने भी कल एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एडिटर्स गिल्ड आफॅ इंडिया की रिपोर्ट की निंदा की और आरोप लगाया कि रिपोर्ट अफवाहों, गलत तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर संकलित की गई है। रिपोर्ट में कहा है कि आकाशवाणी इम्फाल से 3 मई से कुकी बोली के तीन समाचार बुलेटिन रद्द कर दिए गए हैं जबकि यह खबर पूरी तरह से निराधार और गलत है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.