उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
चुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं और लगभग चार लाख तीस हजार मतदाता आज उनके राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान के बीच है, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर यह सीट जीती थी। बाद में उन्होंने सीट से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और अब सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार हैं। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है जो पूर्व विधायक भी हैं और कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां उनका समर्थन कर रही हैं। उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment