Categories: News-Headlines

मणिपुर विधानसभा के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में 487 मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित होंगे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने घोषणा की है कि मणिपुर विधानसभा चुनाव में पांच निर्वाचन क्षेत्रों के 487 केंद्र पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित होंगे। ये निर्वाचन क्षेत्र हैं – सिंजमै, थौबाल, याईस्कुल, वांखे और चूड़ाचांदपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इस कदम का उद्देश्‍य महिला मतदाताओं को मतदान के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना और चुनाव में महिला और पुरुषों की समान भागीदारी को बढावा देना है।

मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को होंगे। मतगणना दस मार्च को की जायेगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पहले चरण के लिए नामांकन कल समाप्‍त हो गया।

मणिपुर के पांच जिलों की 38 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा। पहले चरण के‍ लिए एक सौ 76 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अनुसूचित जनजाति‍ विधानसभा क्षेत्र साईकोट में अंतिम तिथि‍ तक नौ नामांकन पत्रों के साथ सबसे अधिक नामांकन दर्ज किया गया है जबकि हैयांग विधानसभा क्षेत्र में मुख्‍यमंत्री एन.बीरेन सिंह सहित केवल दो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। नंबोल और थंगा विधानसभा में भी एक भाजपा उम्‍मीदवार और एक कांग्रेस उम्‍मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस बीच, शेष 22 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम अभी जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.