Categories: News-Headlines

नागालैंड मध्यम सूखा प्रभावित राज्य घोषित

नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनएसडीएमए) ने पूरे राज्य में छह महीने के लिए यानी सितंबर 2021 से इस साल मार्च तक ‘मध्यम प्रकृति के सूखे’ की घोषणा की है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, एनएसडीएमए ने बारिश की कमी और फसलों की खराब स्थिति को ध्यान में रखते हुए ‘मध्यम प्रकृति के सूखे’ की घोषणा की है।

बयान में कहा गया है कि एनएसडीएमए ने भूमि सत्यापन के जरिये संकट की उस स्थिति पर भी विचार किया, जो इन परिस्थितियों से प्रभावित लगभग पूरे कृषि क्षेत्र में विकसित हुई थी।

बयान के अनुसार, एनएसडीएमए ने संबंधित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) के अध्यक्षों और उपायुक्तों द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट पर भी गौर किया।

इसमें कहा गया है कि मार्च से नवंबर 2021 तक दर्ज की गई सामान्य से बेहद कम, बहुत कम और कम वर्षा के आधार पर सूखे की घोषणा 15 सितंबर 2021 से लागू होगी और अगले आदेश तक छह महीने प्रभावी रहेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.