Categories: News-Headlines

मणिपुर: कुछ चयनित जिलों में आज कुछ घंटों के लिए सार्वजनिक कर्फ्यू में ढील दी गई

मणिपुर में सुरक्षाकर्मी सामान्‍य स्थिति बहाल करने की कोशिश कर रहे है। इस घाटी के जिलों से आज भीड की हिंसा की कोई खबर नहीं है। मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह इम्‍फाल में हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सेना के हेलीकॉप्‍टर हिंसा प्रभावित जिलों पर उडान के जरिए निगरानी कर रहे है। कुछ चयनित जिलों में आज कुछ घंटों के लिए सार्वजनिक कर्फ्यू में ढील दी गई थी।

फंसे हुए लोगों की निकासी जोरशोर से चल रही है। हिंसा प्रभावित चूराचांदपुर जिले के लगभग पांच हजार लोग जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के राहत शिविरों में आश्रय ले रहे हैं। वहीं भारी सुरक्षा प्रबंध के तहत एक हजार पांच सौ लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सुरक्षा बलों ने घाटी के जिलों में फंसे लोगों को निकालकर उनके गंतव्‍य तक भी छोडा है। इस बीच शिक्षा मंत्रालय में उच्‍च शिक्षा विभाग के अपर सचिव डॉ.विनीत जोशी आज मणिपुर के नए मुख्‍य सचिव नियुक्‍त किए गए हैं। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ.जोशी, डॉ.राजेश कुमार से प्रभार ग्रहण करेंगे।

वहीं, इम्‍फाल के पूर्वी जिले में भी कल सुबह 5 बजे से सुबह 8 बजे तक सार्वजनिक कर्फ्यू में ढील दी गई।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

2 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

2 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

2 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

2 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

4 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.