आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लिमिटेड -आर.एफ.सी.एल. में संशोधन के साथ नई निवेश नीति-2012 के विस्तार को मंजूरी दी है।
आर.एफ.सी.एल. एक संयुक्त उद्यम कंपनी है जिसमें नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और फर्टिलाइजर्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड शामिल है। इन कंपनियों को आर.एफ.सी.एल. में 17 फरवरी, 2015 को शामिल किया गया था।
आर.एफ.सी.एल., रामागुंडम इकाई के तहत आने वाले एफ.सी.आई.एल. को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए एक नया गैस आधारित ग्रीन फील्ड नीम लेपित यूरिया संयंत्र लगाया गया है। आर.एफ.सी.एल. यूरिया परियोजना की लागत 6,165 करोड़ रुपये से अधिक है।
अत्याधुनिक गैस आधारित आर.एफ.सी.एल. संयंत्र यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए एफ.सी.आई.एल. की बंद यूरिया इकाइयों को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार द्वारा की गई पहल का हिस्सा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment