प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2021-22 की सभी निर्धारित खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
कल मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार ने खरीफ फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है ताकि किसानों को उनके उत्पादों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित हो सके।
किसानों को उत्पादन लागत पर सबसे अधिक अनुमानित लाभ लगभग 85 प्रतिशत बाजरा से मिलने की संभावना है। उड़द से 65 प्रतिशत और तुअर दाल से उत्पादन लागत के 62 प्रतिशत लाभ का अनुमान है। बाकी फसलों पर रिटर्न उत्पादन लागत का कम से कम 50 प्रतिशत रहेगा।
कृषि मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में न्यूनतम समर्थन मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि सफेद तिल के लिए अनुशंसित की गई है जो चार सौ 52 रुपये प्रति क्विंटल है इसके बाद तुअर और उड़द न्यूनतम समर्थन मूल्य में 3 सौ रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।
पिछले वर्ष के मुकाबले मूंगफली में दो सौ 75 रुपये प्रति क्विंटल और काले तिल में 2 सौ 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।
कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी केन्द्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य, औसत उत्पादन लागत के कम से कम डेढ़ गुणा तय किया गया था ताकि किसानों को उनकी उपज का समुचित लाभ मिल सके।
लगातार रबी और खरीफ की एमएसपी घोषित की जा रही है। सरकार, गेहूं और धान का उपार्जन एफसीआई के माध्यम से कर रही है। दलहन और तिलहन का जो उपार्जन है वो भारत सरकार अपनी अन्य एजेन्सियों के माध्यम से कर रही है। इसलिये इसमें किसी को भी कहीं भ्रम रखने की आवश्यकता नहीं है। एमएसपी चल रही है, एमएसपी बढ़ रही है, एमएसपी पर खरीद भी बढ़ रही है, किसान बन्धु अच्छी मेहनत कर रहे हैं। उसके परिणाम स्परूप उत्पादन और उत्पादकता भी बढ़ रही है और अगर टोटल में हम देखेंगे तो कुल मिलाकर लागत पर 62 प्रतिशत की वृद्धि इस बार की जो निर्णय है, उनमें हो रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment