Categories: News-Headlines

भारी भूस्खलन से तबाह हुए वायनाड में सेना के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी

पिछले मंगलवार को हुए भारी भूस्खलन से तबाह हुए वायनाड में सेना के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी है। भूस्खलन में 300 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। मलप्पुरम जिले में चालियार नदी के निचले हिस्से से और अधिक शव बरामद किए जा रहे हैं।

भूस्‍खलन से प्रभावित इलाकों में बचाओं दल आज छठें दिन भी और शवों तलाश में लगे हुए हैं। मल्‍लापुरम की छलियार नंदी में शवों की तलाश के काम में तेजी लाई गई है। छलियार नदी से अब तक 156 शव मिले हैं।

राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भूस्‍खलन में बचे बच्‍चों की काउंसलिंग और सहायता शुरू की है। इस काम के लिए 137 काउंसलर लगाए गए हैं। विभाग ने मुंदक्‍कई और चुना लाल इलाकों में क्‍लिनिक भी खोले हैं। इस बीच, पर्यटन, पेट्रॉलियम और प्राकृतिक गैस राज्‍यमंत्री सुरेश गोपी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह वायनाड में भूस्‍खलन प्रभावित इलाको का दौरा किया।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मीडिया से अपील की है कि वे वायनाड भूस्खलन की त्रासदी से बचाए गए बच्‍चों से किसी भी प्रकार की जानकारी ना लें। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि ऐसे बच्‍चों से उनके दर्दनाक अनुभवों के बारे में बार-बार बातचीत करने से उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि ऐसे बच्‍चों से उनके बिछडे परिजनों, करीबी लोगों, दोस्‍तों और उनके क्षतिग्रस्‍त हुए स्‍कूलों के बारे में पूछने से मीडिया को बचना चाहिए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने यह भी कहा कि बच्‍चों की पहचान उनके अभिभावक या माता पिता की अनुमति से ही उजागर होनी चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.