Categories: News-Headlines

मध्‍य प्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से 9 बच्‍चों की मौत और कई घायल

मध्‍य प्रदेश के सागर जिले में आज सुबह एक मंदिर की दीवार गिर जाने से नौ बच्चों की मृत्‍यु हो गई और कई घायल हो गए। शाहपुर में हरदौल बाबा मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान यह दुर्घटना घटी। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा बचाव कार्य किया गया।

सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि कुछ बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल से मलबा हटा लिया गया है।

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इस दुर्घटना में मारे गए बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.