Categories: News-Headlines

ब्रिटेन में तीन लड़कियों की हत्‍या के बाद कई शहरों में हुई हिंसक झड़पें

ब्रिटेन के उत्‍तर-पश्चिमी भाग में चाकू से हमले में तीन लड़कियों की हत्‍या के बाद कई शहरों में हिंसक झड़पें हुई हैं। कल दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दंगे उस समय शुरू हुए जब यह अफवाह फैली कि सोमवार को हुए इस हमले में एक मुसलमान प्रवासी का हाथ था। कई शहरों और कस्बों में फैले दंगों में प्रवासन विरोधी प्रदर्शनकारी शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में 17 वर्षीय संदिग्‍ध एक्‍सल रूदाकुबाना का जन्‍म ब्रिटेन में ही हुआ था, लेकिन इसके बावजूद प्रवासन-विरोधी और मुस्लिम-विरोधी प्रदर्शन जारी रहे, जिसने हिंसा, आगजनी और लूटमार का रूप ले लिया। ब्रिटेन के विभिन्न भागों में स्थित लिवरपूल, ब्रिस्‍टल, हल्ल और बेलफास्‍ट में हिंसक घटनाएं हुई हैं।

पिछले सप्ताह देश के साउथ पोर्ट में बच्चों के डांस क्लब में चाकू से हमले में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हुई थीं।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

21 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

21 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

21 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

22 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.