Categories: News-Headlines

भारी उद्योग मंत्रालय ने ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद’ पर वेबिनार का आयोजन किया

भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने कल ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद’ पर एक वेबिनार का आयोजन किया है। यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी, मंत्रालयों, संलग्न कार्यालयों, स्वायत्त निकायों (एबीएस) और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) की सार्वजनिक खरीद गतिविधियों को निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी तरीके से सुविधाजनक बनाने के लिए कुशल और पारदर्शी प्रौद्योगिकी संचालित ईकोसिस्टम तैयार करने की परिकल्पना पर आधारित है। भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव कामरान रिजवी ने वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से उपलब्ध वस्तुओं और सेवाओं की 100 प्रतिशत खरीद सुनिश्चित करने के लिए “सचिवों की समिति” के निर्देश का उल्लेख किया।

उन्होंने उल्लेख किया कि भारी उद्योग मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस के प्रमुख उपयोगकर्ताओं में से एक हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में 130 प्रतिशत के उपयोग अनुपात के साथ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और स्वायत्त निकायों सहित भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा कुल 6744 करोड़ रुपये की खरीद की गई और शीर्ष खरीदारों की सूची में भी स्थान दिया गया। भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) के अंतर्गत एक महारत्न कंपनी, भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), का गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से खरीद में लगभग 92 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस ने बोलीदाताओं के बीच बेहतर दक्षता, पारदर्शिता, समावेशिता और उच्च स्तर के विश्वास की सुविधा प्रदान की है, जिसके परिणामस्वरूप बेहतर प्रतिस्पर्धा और ऊंची दर पर बचत हुई है। उन्होंने स्पष्ट लाभ के लिए गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस ईकोसिस्टम की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और स्थानीय निकायों को निर्देशित किया।

इस कार्यक्रम में भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) में अपर सचिव और वित्तीय सलाहकार आरती भटनागर, सलाहकार (पीपीडी), व्यय विभाग संजय अग्रवाल, भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के मुख्य प्रबंध निदेशक, डॉ. नैलिन सिंघल, गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश मिनरानी और भी उपस्थित थे। भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) निदेशक (इलैक्ट्रिक, अनुसंधान और विकास), जे पी श्रीवास्तव, जिन्होंने गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर बात की। वेबिनार में भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई), केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) और भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) के अंतर्गत स्वायत्त निकायों के अधिकारियों ने 200 से अधिक स्क्रीनों के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

भारी उद्योग मंत्रालय को वित्त वर्ष 2022-23 में 6744 करोड़ रुपये के सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) और 130 प्रतिशत का गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) उपयोग अनुपात (जीयूआर) के साथ शीर्ष खरीद मंत्रालयों में से एक के रूप में स्थान दिया गया है। भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) के अंतर्गत एक महारत्न कंपनी, भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) श्रेणी में शीर्ष खरीद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) में भी शामिल है, जिसका सकल वाणिज्यिक मूल्य (जीएमवी) 6189 करोड़ रुपये और 133 प्रतिशत का समग्र उपयोग अनुपात (जीयूआर) है।

वित्त वर्ष 2022-23 में, गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से हर साल आनुपातिक वृद्धि के साथ 6 हजार करोड़ रुपये के सकल वाणिज्यिक मूल्य (जीएमवी) दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2017-18 में संचयी रूप से, यह सकल वाणिज्यिक मूल्य (जीएमवी) 3.9 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। अपने हितधारकों के बीच भारी समर्थन के साथ विभिन्न अध्ययनों के आधार पर, प्लेटफॉर्म पर न्यूनतम बचत लगभग 10 प्रतिशत है, जो 40,000 करोड़ रुपये का जनता का पैसे की बचत में बदल जाती है।

गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) अधिक पारदर्शिता, समावेशिता और प्रक्रिया समय का अनुकूलन लाने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर रनिंग कॉन्ट्रैक्ट्स, सिंगल पैकेट बिडिंग इन सर्विसेज, पुश बटन प्रोक्योरमेंट आदि जैसी बेहतर सेवाओं को सक्षम करने के लिए लगातार नई सुविधाएँ जोड़ रहा है।

इस अवसर पर भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) द्वारा विषय-विशिष्ट प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गईं ताकि क्षेत्रीय उपयोगकर्ताओं को नवीनतम विकास से अवगत कराया जा सके जिससे वे गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग कर सकें।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.