Categories: News-Headlines

भारत 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर के सेवा निर्यात के लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए तैयार: पीयूष गोयल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर के सेवा निर्यात के लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए तैयार है। वे नई दिल्‍ली में वैश्विक सेवा सम्‍मेलन 2021 को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने बताया कि 2020 में भारत दो पायदान ऊपर चढ़कर विश्‍व में सेवाओं का निर्यात करने वाला सातवां सबसे बड़ा देश बन गया है।

पीयूष गोयल ने बल दिया कि विश्‍व में सेवाओं का सबसे बड़ा निर्यातक बनने की क्षमता भारत में है और सेवा क्षेत्र भारत को एसेम्‍बली अर्थव्‍यवस्‍था से नॉलेज-बेस्‍ड अर्थव्‍यवस्‍था की ओर ले जाने में बढ़ावा दे रहा है।

पीयूष गोयल ने कहा कि आज भारत में सेवाओं के निर्यात में सबसे अधिक योगदान आई टी और आई टी- एनेबल्‍ड सेवाओं का है। उन्‍होंने बल दिया कि वृद्धि की क्षमता रखने वाले अन्‍य क्षेत्रों पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है।

वाणिज्‍य मंत्री ने निर्धारित जिलों को निर्यात केन्‍द्र बनाने वाली समपूर्ण निर्यात रणनीति बनाने में राज्‍यों की मदद करने की जरूरत पर भी बल दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.