Categories: News-Headlines

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्‍या अक्‍टूबर में 67 प्रतिशत वृद्धि के साथ 87-88 लाख के करीब पहुंच गयी

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्‍या वार्षिक आधार पर अक्‍टूबर में 67 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज करती हुई 87 से 88 लाख के करीब पहुंच गयी। एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट के बीच त्‍योहारी सीजन की मांग के बल पर हवाई यातायात में यह वृद्धि हुई। क्रेडिट रेटिंग्‍स एजेंसी इकरा के अनुसार पिछले वर्ष अक्‍टूबर में घरेलू यात्रियों की संख्‍या 52 लाख 70 हजार रही थी।

इकरा ने यह भी बताया कि घरेलू विमान कंपनियों ने अक्‍टूबर 2020 की 49 हजार 150 उड़ानों के मुकाबले अक्‍टूबर में 46 प्रतिशत अधिक, 72 हजार उड़ानों का संचालन किया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.