भारत से 468 टन कपास की गांठो के साथ एक मालगाड़ी कल बंगलादेश के बेनापोल पहुंची। मालगाड़ी में 20 बोगिया हैं और इसे 27 जून को अंबाला छावनी स्टेशन से झंडी दिखाने के बाद रवाना किया गया था। मालगाड़ी ने लगभग 1700 किलोमीटर की दूरी तय की।
ऐसा पहली बार है कि भारत से कपास की गांठे रेल मार्ग से बंगलादेश भेजी गयी हैं। इससे पहले सड़क मार्ग से कपास की गांठों कम मात्रा में भेजा जाता था, जिसकी लागत अधिक थी।
अधिक मात्रा में कपास की गांठे निर्यात करने की स्थिति में मालगाड़ी की आवश्यकता होती है। भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने प्रत्येक दौरे में 500 टन तक की छोटी खेपों को भेजने की पहल की है और बंगलादेश के लिए एक विशेष ट्रेन तय की है।
कपास की गांठों की यह खेप बंगलादेश में वस्त्र और कपड़ा व्यापार में भी योगदान करेगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment