प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वाराणसी का दौरा करेंगे, इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री बीएचयू में 100 बिस्तरों वाले एमसीएच विंग, गोदौलिया में एक बहु–स्तरीयपार्किंग, गंगा नदी में पर्यटन के विकास के लिए रो-रो नौकाओं और वाराणसी -गाजीपुर राजमार्गपर तीन – लेन वाले फ्लाईओवर पुल समेत विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं एवं कार्यों का उद्घाटन करेंगे। लगभग 744 करोड़ रुपये की लागत कीपरियोजनाओं का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री लगभग 839 करोड़ रुपये की लागत की कई परियोजनाओं और सार्वजनिक कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें सेंटर फॉर स्किल एंड टेक्निकल सपोर्ट ऑफ सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), जल जीवन मिशन के तहत 143 ग्रामीण परियोजनाएं और कारखियांव में आम एवं सब्जी के लिए एकीकृत पैक हाउस शामिल हैं।
दोपहर लगभग 12:15 बजे प्रधानमंत्री इंटरनेशनल को ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर – रुद्राक्ष का उद्घाटन करेंगे, जिसका निर्माण जापानी सहायता से किया गया है। इसके बाद लगभग दो बजे वो बीएचयू के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री कोविड की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों और चिकित्सा पेशेवरों के साथ मुलाकात भी करेंगे।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment