Categories: News-Headlines

भारत सिएटल में और अमेरिका अहमदाबाद तथा बेंगलुरु में वाणिज्य दूतावास खोलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमेरिका की साझेदारी से 21वीं सदी में विश्व समुदाय की स्थिति बेहतर होगी। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों की भागीदारी केवल लाभ-आधारित नहीं है, बल्कि विश्वास, करूणा और दोनों देशों की समान भावना पर आधारित है।

आज राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में रोनाल्‍ड रीगन सेंटर में भारतीय समुदाय के साथ चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की सफलता की सबसे बड़ी प्रेरणा स्वयं भारतवासी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बेहतर भविष्‍य के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, घनिष्‍ठ विनिर्माण सहयोग और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग की संभावना के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनरल इलेक्ट्रिक द्वारा लड़ाकू जेट इंजन के निर्माण का फैसला भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्‍वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई आर्टमिस संधि से अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए कई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गूगल, माइक्रोन, अल्‍पाईड मैटेरियल्स जैसी कई अमरीकी कंपनियों ने भारत में बड़े निवेश की घोषणा की ह‍ै जिससे भारत में रोजगार के कई अवसर सृजित होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु और अहमदाबाद में अमेरिका अपने वाणिज्य दूतावास खोलेगा। यह निर्णय भी लिया गया है कि एच1 बी वीजा का नवीकरण अमरीका में ही करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब एच1 बी वीजा के नवीकरण के लिए भारतीयों को अमेरिका से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को काफी सहायता मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर तेज है और इससे लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा हैं। उन्‍होंने कहा कि सशक्त और विकसित भारत विश्‍व समुदाय के लिए भी अच्‍छा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में अभूतपूर्व डिजिटल क्रांति हुई है। उन्‍होंने कहा कि एक सौ 40 करोड़ लोगों के आत्‍मविश्‍वास से देश की आर्थिक प्रगति हुई है और नये भारत को अपनी दिशा पता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया भारत अब अपनी क्षमता को कार्यरूप दे रहा है।

भारत-अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने में भारतीय समुदाय की भूमिका की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बने उत्पादों को अमरीका में देखना और भारतीय प्रतिभाओं को वैश्विक कंपनियों का नेृतत्‍व करते देखना, भारत के लिए गर्व की बात है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

8 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.