Categories: News-Headlines

भारत सरकार ने कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और हिंसा की कार्रवाई के बीच आज भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए परामर्श जारी किया

भारत सरकार ने कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और हिंसा की कार्रवाई के बीच आज भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए परामर्श जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा में सभी भारतीय नागरिकों और वहां की यात्रा पर जाने वालों से अधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। हाल ही में भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करने वाले भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को हिंसक घटनाओं वाले क्षेत्रों और संभावित जगहों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। भारतीय उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास कनाडा में अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कनाडा के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

कनाडा में बिगड़ते माहौल को देखते हुए विशेष रूप से भारतीय छात्रों को अधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों को ओटावा में भारतीय उच्चायोग, टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय महावाणिज्य दूतावासों के साथ उनकी वेबसाइटों या पोर्टल madad.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास किसी भी आपातकालीन स्थिति में भारतीय नागरिकों की सहायता कर सकेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.