Categories: News-Headlines

भारत विश्‍व में दूसरा सबसे अधिक इस्‍पात का उत्‍पादन करने वाला देश बना

नई दिल्ली: केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत ने इस्पात क्षेत्र में पिछले आठ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हमारा देश जहां पहले इस्‍पात का बडा आयातक था और वही अब निर्यातक देश बन गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में राज्य सरकारों के इस्पात सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि वैश्विक स्तर पर भारत इस्‍पात के चौथे सबसे बड़े उत्पादक से ऊपर उठकर दूसरे सबसे बड़े इस्‍पात उत्‍पादक के रूप में सामने आया है। देश में इस्पात की खपत में वृद्धि के बारे में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रति व्यक्ति इस्पात की खपत 50 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 57 दशमलव आठ किलोग्राम से बढ़कर 78 किलोग्राम हो गई है। भारत में इस्‍पात की स्‍थापित क्षमता प्रति वर्ष एक सौ मिलियन टन से बढ़कर लगभग 150 मिलियन टन हो गयी है और इस तरह इस्पात उत्पादन में अच्‍छी वृद्धि दर्ज की है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.