केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य के प्रति तेजी से आगे बढ रहा है। आज नई दिल्ली में मलेरिया पर एशिया-प्रशान्त नेताओं के सम्मेलन में वर्चुअल संबोधन में डॉ. मांडविया ने कहा कि भारत मलेरिया उन्मूलन रणनीति के वैश्विक उदाहरण के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के मंत्र एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य के अनुरूप भारत अपने संसाधनों, ज्ञान और अनुभवों को अन्य देशों के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के कई घटक हैं, जिनमें शुरू में ही रोग का पता लगाना, समुचित उपचार और निगरानी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को लक्षणों का पता लगाने और तुरन्त उपचार के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्र, और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन मलेरिया के प्रति संघर्ष को कारगार बनाने में योगदान कर रहे हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने राज्य में मलेरिया के खिलाफ संघर्ष में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल ने कहा कि एक साथ प्रयासों के बिना इस रोग पर पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी आयोजन को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment