प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2014 के बाद पंचायतों के लिए आवंटित बजट बढाकर दो लाख करोड रूपये से अधिक कर दिया गया है। पहले इस मद में आवंटन 70 हजार करोड रूपये से भी कम था। आज मध्यप्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार देश में पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार गांवों में लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए जो भी योजनाएं ला रही है, पंचायत उन्हें पूरी निष्ठा से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले छह हजार पंचायत घर बनाए गये थे। लेकिन पिछले आठ वर्षों में तीस हजार नये पंचायत घर बनाये गये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर सिर पर छत और हर गरीब के लिए घर के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना एक बेहतर भविष्य का सपना साकार कर रही है।
प्रधानमंत्री ने 17 हजार करोड रूपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के चार लाख 11 हजार लाभार्थियों के गृहप्रवेश समारोह में भी वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और पंचायत स्तर पर सरकारी खरीद के लिए जीईएम पोर्टल का उद्घाटन किया। इस परियोजना का उद्देश्य पंचायतों को सरकारी पोर्टल के माध्यम से अपनी वस्तुओं के विपणन में सक्षम बनाना है। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को लगभग 35 लाख स्वामित्व सम्पत्ति कार्ड भी वितरित किये। इस योजना के अंतर्गत देश में अब तक एक करोड 25 लाख सम्पत्ति कार्ड वितरित किये जा चुके हैं।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और कई अन्य केन्द्रीय मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment