Categories: News-Headlines

भारत में ऊर्जा की मांग में तेज गति से बढ़ोतरी को देखते हुए एनटीपीसी को लगातार अपनी प्रगति जारी रखने की जरूरत: विद्युत मंत्री आरके सिंह

केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह ने आज यहां कहा, “एनटीपीसी एक विशेष कंपनी है, यह हमारे देश का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रदाता है, यह विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण इनपुट (निविष्टि) है।” आरके सिंह ने एनटीपीसी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कंपनी की उपलब्धियों, विशेषज्ञता, भविष्य के लक्ष्यों को रेखांकित किया और भारत के ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व करने में एनटीपीसी की भूमिका पर भी चर्चा की। आरके सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यों को लगभग 4500 करोड़ रुपये निर्गत करने के लिए एनटीपीसी द्वारा ऊर्जा प्रभारों में सुधार किए जाने की भी सराहना की।

आरके सिंह ने कहा कि एनटीपीसी को अब खुद को एक राष्ट्रीय कंपनी से एक विशालकाय अंतर्राष्‍ट्रीय कंपनी बनने की जरूरत है और इसे ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय बनने का सपना देखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में ऊर्जा की मांग में तेज गति से बढ़ोतरी के साथ तालमेल स्थापित करने के लिए एनटीपीसी को लगातार प्रगति करते रहने और अपनी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने एनटीपीसी की प्रतिदिन लगभग एक बिलियन यूनिट उत्पादन क्षमता के प्रभावशाली रिकॉर्ड को भी रेखांकित किया।

आरके सिंह ने एनटीपीसी संयंत्रों को उत्पादकता, सुरक्षा, पर्यावरण का संरक्षण व इसमें सुधार, राजभाषा, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाओं, सीएसआर व सामुदायिक विकास और परियोजना प्रबंधन के क्षेत्रों में स्वर्ण शक्ति पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने श्रम कौशल पोर्टल का भी उद्घाटन किया।

एनटीपीसी लिमिटेड के सीएमडी गुरदीप सिंह ने नोएडा स्थित इंजीनियरिंग कार्यालय परिसर (ईओसी) में ध्वजारोहण करके इस समारोह की शुरुआत की थी। इस समारोह में पूरे देश के एनटीपीसी अधिकारियों ने ऑनलाइन मंचों के जरिए हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व वित्तीय सलाहकार आशीष उपाध्याय और भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव विवेक देवांगन के साथ निदेशक (वित्त) अनिल कुमार गौतम, निदेशक (एचआर) दिलीप कुमार पटेल, निदेशक (परिचालन) रमेश बाबू वी, निदेशक (वाणिज्य) चंदन कुमार मोंडल, निदेशक (परियोजना) उज्ज्वल कांति भट्टाचार्य और एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

10 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

11 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.