भारत आईसीसी पुरुष ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड कल अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई। पाकिस्तान पहले ही अंतिम चार में प्रवेश कर चुका है। भारत का एक और मैच आज नामीबिया से होना है। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। हालांकि इस मैच के परिणाम का भारत की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वर्ष 2012 के बाद यह मौका है जब भारत किसी आईसीसी प्रतियोगिता के सेमीफाइल में जगह बनाने में असफल रहा है।
कल रात न्यूजीलैंड ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए अपने अंतिम ग्रुप मैच में अफगानिस्तान को हराया।
शारजाह में सुपर-12 के ग्रुप- दो के एक अन्य मैच में पाकिस्तान ने कल रात स्कॉटलैंड को 72 रन से हराया।
भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More
भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि कोई भी अदालत किसी महिला विशेष रूप से नाबालिग… Read More
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More
मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment