Categories: News-Headlines

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर से रूस को होगा फायदा: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा-आईएमईसी से रूस को फायदा होगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इस गलियारे से उनके देश को लॉजिस्टिक्स विकसित करने में मदद मिलेगी।

रूसी बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में श्री पुतिन ने कहा कि इस परियोजना से रूस को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि आखिरी समय में इससे जुड़ने वाले अमरीका को इस परियोजना से ज्यादा फायदा होगा। श्री पुतिन की यह टिप्पणी भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ द्वारा शनिवार को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक कोरिडोर की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद आई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

13 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

13 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.