Categories: News-Headlines

दिल्ली हाफ मैराथन 15 अक्टूबर को होगी आयोजित

दिल्ली हाफ मैराथन में केन्या के डेनियल एबेन्यो और इथियोपिया की अल्माज अयाना सहित कई प्रतिष्ठित और अन्‍य धावक भाग ले रहे हैं। अयाना ने 2016 ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। एबेन्यो का हाफ मैराथन में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 59 दशमलव 0-4 मिनट है जो दिल्ली हाफ मैराथन के रिकॉर्ड के काफी करीब है।

पुरुष वर्ग में केन्या के रोन्सर कोंगा , लियोनार्ड बारसोटन , इसाक किपकेमबोई और इसैयाह लासोई तथा इथियोपिया के टेसफहुन अकालन्यू भी खिताब के लिए अपनी कड़ी चुनौती पेश करेंगे। महिला वर्ग में अयाना को अपनी युवा साथी बेतेलिहेम अफेनिगस और कीनिया की वियोला चेप्नगेनो से कड़ी चुनौती मिलेगी।

विश्‍व की प्रमुख सड़क दौड़ में से एक दिल्ली हाफ मैराथन 15 अक्टूबर को आयोजित होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

31 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

1 hour ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.