राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि भारत, बांग्लादेश के साथ मित्रता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। राष्ट्रपति कोविंद, आज ढाका में बांग्लादेश की जातीय संसद में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी समारोह और स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में अपने संबोधन में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत, बांग्लादेश के साथ मित्रता निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद थे।
भारत और बांग्लादेश के बीच 50 साल पुरानी मित्रता का स्मरण करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि असाधारण चुनौतियों को पार करके दोनों देशों के बीच मित्रता आरंभ हुई थी और अब इसे और आगे ले जाने का समय आ गया है।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि लाखों लोगों की तरह वे भी बांग्लादेश के लोगों के विश्वास और साहस से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के आदर्शों को प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश के मेहनती और उद्यमी लोग महसूस कर रहे हैं।
इससे पहले, राष्ट्रपति कोविंद ढाका के परेड ग्राउंड में विजय दिवस समारोह में शामिल हुए। राष्ट्रपति कोविंद इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने वाले एकमात्र विदेशी गणमान्य व्यक्ति थे।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment