प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आयोजित स्वर्णिम विजय मशाल श्रद्धांजलि और स्वागत समारोह में शामिल हुए। 1971 के युद्ध में भारत की विजय और बांग्लादेश के निर्माण की 50वीं वर्षगांठ से संबंधित स्वर्णिम विजय वर्ष समारोहों की शुरूआत करते हुए पिछले वर्ष 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अनन्त ज्वाला से स्वर्णिम विजय मशाल जलाई थी। उन्होंने चार अन्य मशाल भी जलाई थीं जिन्हें चार अलग-अलग दिशाओं में यात्रा करनी थी। समारोह के दौरान इन चारों मशालों का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रधानमंत्री द्वारा अनन्त ज्वाला में विलय कर दिया गया।
ये चारों मशालें सियाचिन, कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लोंगेवाला, कच्छ के रण और अगरतला सहित समूचे देश में यात्रा कर नई दिल्ली पहुंची है। इन मशालों को 1971 युद्ध से संबंधित प्रमुख क्षेत्रों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के गृह नगरों में भी ले जाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने 50वें विजय दिवस के अवसर मुक्तिजोद्धाओं, बीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के जांबाजों के अदम्य शौर्य तथा बलिदान को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस अवसर पर राष्ट्रपति जी की ढाका में उपस्थिति हर भारतीय के लिये विशेष महत्त्व रखती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More
भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More
महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment