Categories: News-Headlines

भारत ने ITB बर्लिन 2023 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ‘गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड्स 2023’ में गोल्डन और सिल्वर स्टार पुरस्कार जीता

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने आईटीबी, बर्लिन 2023 में आयोजित ‘टीवी/सिनेमा कमर्शियल्स इंटरनेशनल एंड कंट्री इंटरनेशनल’ की श्रेणी के लिए इंटरनेशनल ‘गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड्स 2023’ में गोल्डन और सिल्वर स्टार पुरस्कार हासिल किया है।

ये पुरस्कार सचिव (पर्यटन) भारत सरकार अरविंद सिंह द्वारा 08 मार्च 2023 को आईटीबी बर्लिन में 7 से 9 मार्च 2023 तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रहण किए गए।

गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म मल्टी-मीडिया अवार्ड्स हर वर्ष पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न श्रेणियों में दिए जाते हैं। ‘गोल्डन सिटी गेट’ देशों, शहरों, क्षेत्रों और होटलों के लिए एक रचनात्मक बहु-मीडिया से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। पुरस्कारों के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियों को एक अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा परखा जाता है, जिसमें फिल्म और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हुए विशेषज्ञ शामिल होते हैं। यह वार्षिक पुरस्कार समारोह आईटीबी बर्लिन में आयोजित होता है, जो दुनिया का एक प्रमुख पर्यटन व्यापार शो है।

भारत में अवसरों फिर से खोलने के सिलसिले में कोविड के बाद वाले समय में विज्ञापन-संबंधी वैश्विक अभियान के हिस्से के रूप में मंत्रालय द्वारा निर्मित प्रचार फिल्मों/टेलीविजन विज्ञापनों को पुरस्कार प्रदान किया गया है। पर्यटन मंत्रालय ने कोविड महामारी के बाद देश में विदेशी पर्यटकों के स्वागत के लिए नई अतुल्य भारत ब्रांड फिल्म तैयार की है। प्रचार एवं विपणन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए व्यापक उपयोग हेतु इन ब्रांड फिल्मों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल उद्योग में व्यापक रूप से प्रसारित किया गया है।

मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी इन प्रचार फिल्मों को व्यापक रूप से प्रसारित किया गया है, जिन्हें दुनिया भर में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। विज्ञापनों को 9 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं जैसे जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इतालवी, रूसी, चीनी, जापानी, कोरियाई और अरबी में वॉयस ओवर के साथ अंग्रेजी में तैयार किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.