Categories: News-Headlines

भारत ने समानता और जलवायु न्याय को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल स्टॉकटेक प्रक्रिया के माध्यम से पेरिस समझौते को पूरी तरह लागू करने का आह्वान किया

भारत ने वैश्विक जलवायु सम्मेलन कॉप-28 में विश्व नेताओं से अनुरोध किया है कि पेरिस समझौते को पूरी तरह लागू करे और ऐसा करते समय समानता और जलवायु न्याय के सिद्धांतों का ध्यान रखा जाए। कॉप-28 के पूर्ण सत्र के समापन पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि तापमान के निर्धारित लक्ष्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता के लिए सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक संकेत मिले रहे हैं।

लगभग दो सप्ताह तक चली वार्ता के बाद अपनायी गई पहली ग्लोबल स्टॉकटेक डील में देशों से आग्रह किया गया है कि कोयले के निरंकुश उपयोग को कम करने के प्रयासों में तेजी लाई जाए। इसे भारत और चीन की ओर से कोयले के उपयोग पर पहले के रुख में नर्मी के तौर पर देखा जा रहा है। यह समझौता संयुक्त अरब अमीरात की पहल पर किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.