Categories: News-Headlines

भारत ने रचा इतिहास, कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है।

प्रधानमंत्री ने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने इतिहास रच दिया। यह भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत है। भारत में टीकों की 100 करेाड़ खुराक दिए जाने पर बधाई। हमारे चिकित्सकों, नर्सों और यह उपलब्धि हासिल करने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार।’’

मोदी देश के यह उपलब्धि हासिल करने के मौके पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने वहां अस्पताल के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी उनके साथ मौजूद थे।

प्रधानमंत्री, टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए लगातार स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ करते रहे हैं।

देश में टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और इसके पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए थे। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण आरंभ हुआ था। टीकाकरण मुहिम का अगला चरण एक मार्च से आरंभ हुआ, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाने शुरू किए गए।

देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से आरंभ हुआ था और 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू हुआ। कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार पहुंच गई।

Leave a Comment

Recent Posts

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

1 hour ago

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.