Categories: News-Headlines

भारत ने ई-वीजा सहित कनाडा में वीजा सेवा पर अस्थाई रोक लगाई

भारत ने ई-वीजा सहित कनाडा में वीजा सेवा पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने कहा कि यह निर्णय हिंसा भडकाये जाने और कनाडा प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न किये जाने तथा कनाडा में भारतीय उच्‍चायोग और वाणिज्य दूतावास के लिए कामकाज के माहौल में व्यवधान डालने के कारण लिया गया है।

उन्‍होंने कहा कि किसी तीसरे देश में रहने वाले कनाडा के नागरिक भारतीय वीजा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। हालांकि वैध वीजा या अन्‍य दस्‍तावेज रखने वाले व्‍यक्ति भारत आ सकते हैं। भारत में कनाडा के राजनयिकों को लेकर एक सवाल पर अरिन्दम बागची ने कहा कि भारत ने दोनों देशों के राजनयिकों की समान संख्या रखने की बात कही है, इसलिए कनाडा की ओर से राजनयिकों की संख्या कम की जाएगी।

हरदीप निज्जर विवाद पर अरिन्दम बागची ने कहा कि कनाडा ने इस संबंध में अभी तक कोई विशेष जानकारी नहीं दी है, जबकि भारत ने कनाडा की जमीन पर आपराधिक गतिविधियों के बारे में कनाडा को पुख्ता सबूत दिये हैं लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अरिन्दम बागची ने इस मुद्दे पर कनाडा सरकार के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि कनाडा आतंकवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। उन्‍होंने कनाडा प्रशासन से ऐसा और न करने का आग्रह किया है। अरिन्दम बागची ने कहा कि भारत पिछले कई वर्षों से आतंकी गतिविधियों में संलिप्‍त 25 आरोपियों के प्रत्यर्पण या उनके खिलाफ कार्रवाई में कनाडा से सहायता की मांग कर रहा है लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली है।

भारत में विदेशी राजनयिकों की सुरक्षा से जुड़े सवाल पर अरिन्दम बागची ने कहा कि भारत वियना संधि को बहुत गंभीरता से लेता है और वह विदेशी राजनयिकों को आवश्यक सुरक्षा उपलब्‍ध करायेगा तथा कनाडा से भी यही अपेक्षा करता है। उन्‍होंने कहा कि भारत अपने मित्र देशों और भागीदारों के साथ भी संपर्क में है।

भारत-कनाडा विवाद पर पाकिस्तान के बयान पर अरिन्दम बागची ने कहा कि पाकिस्तान को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.