Categories: News-Headlines

भारत ने ईरान को हराकर एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता

दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता 2023 के फाइनल में आज भारत ने ईरान को 42-32 से हरा दिया। एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता के नौ आयोजनों में से भारत का यह आठवां खिताब है। भारत के कप्‍तान पवन सहरावत ने अग्रिम पंक्ति में सुपर-10 का नेतृत्‍व किया। रक्षा पंक्ति के कुछ प्रयासों और पवन सहरावत तथा असलम ईनामदार के सफल प्रयासों ने दसवें मिनट में ईरान को धराशायी कर दिया।

इससे पहले दिन में भारत ने हांगकांग को 64-20 से पराजित किया।

प्रतियोगिता में भारत, ईरान, जापान, कोरिया, चीनी ताइपे और हांगकांग ने भाग लिया। भारत ने लीग मुकाबलों में सभी पांच मैच जीते और पदक तालिका पर शीर्ष पर रहा।

भारत की सबसे बड़ी जीत लीग मुकाबलों के पहले दिन कोरिया पर 76-13 से दर्ज की गई।

भारतीय कबड्डी टीम के लिए अगली बड़ी चुनौती चीन के हांगझाउ में 23 सितम्‍बर से 8 अक्‍तूबर के बीच आयोजित एशियाई खेलों में होगी। जकार्ता में 2018 में सेमीफाइनल में भारत को पराजित करने वाली ईरान की टीम एशियाई खेलों में दोबारा चैम्पियन बनने की कोशिश करेगी।

Team 🇮🇳 Asian CHAMPIONS 🏆!

With the score of 42-32 in the final match against 🇮🇷, Team 🇮🇳 retains the Asian Kabaddi Championship Title!

Meet our champions which include 6️⃣ #NCOEAthletes from @SAI_Gandhinagar

Kudos to the entire team 🥳
Well played boys👏💪🏻 pic.twitter.com/UzAgnpEuFR

— SAI Media (@Media_SAI) June 30, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

RRB Group D Result 2026 जारी! 1.08 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कैसे करें रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक

RRB Group D Result 2026 जारी! 1.08 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कैसे करें… Read More

16 hours ago

जून का ‘स्ट्रॉबेरी मून’ बना आकर्षण का केंद्र, दुनियाभर के स्काईवॉचर्स ने कैमरे में कैद किए खूबसूरत नजारे

जून का 'स्ट्रॉबेरी मून' बना आकर्षण का केंद्र, दुनियाभर के स्काईवॉचर्स ने कैमरे में कैद… Read More

17 hours ago

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए एक्सपर्ट्स की चेतावनी

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए… Read More

2 days ago

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग घायल

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग… Read More

2 days ago

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

2 days ago

This website uses cookies.