Categories: News-Headlines

भारत-दक्षिण कोरिया वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक लचीला और मजबूत बनाने पर सहमत

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 5वीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता सियोल में आयोजित की गई। कल समाप्त हुई दो दिवसीय वार्ता के दौरान दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, सुरक्षा, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सांस्कृतिक और लोगों के बीच सम्‍पर्क सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए। दोनों देश वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक लचीला और मजबूत बनाने के लिए काम करने पर सहमत हुए हैं। द्विपक्षीय व्यापार 28 अरब अमरीकी डॉलर था, जो अब तक का उच्‍चतम स्‍तर है। दोनों देश 2030 तक इसे 50 अरब अमरीकी डॉलर करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमत हुए। नई और उभरती तकनीक के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने दक्षिण कोरिया को भारत द्वारा कोरियाई कंपनियों को विनिर्माण, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए दिये जा रहे अवसरों के बारे में बताया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.