Categories: News-Headlines

भारत के मुख्य श्रम आयुक्त ने श्रीनगर में परियोजना अधिकारियों के साथ श्रम कानूनों और नए श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

भारत के मुख्य श्रम आयुक्त डीपीएस नेगी ने आज श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं में श्रम संहिताओं में श्रम कानूनों के संवेदीकरण और कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), एनएचपीसी, बीआरओ, एनएचआईडीसीएल, पावर ग्रिड, एचपीसीएल, सीपीडब्ल्यूडी, आदि के वरिष्ठ परियोजना अधिकारियों के साथ एक दूसरी बैठक में, उनके परियोजना स्थलों पर मौजूदा श्रम मुद्दों के बारे में जानकारी ली। मुख्य श्रम आयुक्त ने परियोजना स्थलों पर की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का भी अध्ययन किया।

राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और परियोजनाओं के प्रभारी महाप्रबंधकों ने मुख्य श्रम आयुक्त को विभिन्न श्रम कानूनों के अनुपालन के बारे में जानकारी दी। डीपीएस नेगी ने उनकी परियोजनाओं में श्रम कानूनों के अनुपालन की स्थिति पर संतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को श्रम कानूनों एवं नए श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैसे नए श्रम संहिताओं का अनुपालन सरकार, कर्मचारियों और नियोक्ताओं सभी के लिए लाभप्रद है। उन्होंने संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों में श्रमिकों के सभी वर्गों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की तत्परता पर जोर दिया तथा उसका वर्णन किया। डीपीएस नेगी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि श्रम संहिताओं को लागू करना अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि ज्यादातर भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम हैं और उन सभी को पंक्ति में खड़े अपने आखिरी कर्मचारी को ध्यान में रखना चाहिए।

डीपीएस नेगी 19 और 20 जुलाई 2021 को कारगिल और लेह का भी दौरा करेंगे और वहां चर्चाओं एवं बैठकों में हिस्सा लेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोली चलने के बाद सुरक्षित निकाला गया

अमेरिका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज… Read More

2 hours ago

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की

शुक्रवार को इस्लामाबाद में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड… Read More

2 hours ago

महाराष्‍ट्र तेज़ लू की चपेट में, तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ

महाराष्‍ट्र के अधिकांश क्षेत्र तेज़ लू की चपेट में है। राज्‍य में तापमान 32 से… Read More

2 hours ago

देश भर में ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग 99 प्रतिशत तक बढ़ी, OTP आधारित डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक हुई।

सरकार ने देशभर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए… Read More

2 hours ago

सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया, प्रधानमंत्री ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर शुभकामनाएँ दीं

सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। प्रमुख अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को… Read More

2 hours ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई में SEBI के 38वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाषण दिया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.