भारत से औषध उत्पादों के निर्यात में वर्तमान वित्तवर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच, 2013-14 की इसी अवधि की तुलना में 146 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा है कि इस वर्ष के इन पांच महीनों में लगभग 64 हजार तीन सौ बीस करोड़ रुपए के औषध उत्पादों का निर्यात किया गया, जबकि 2013-14 की इस अवधि में 26 हजार 184 करोड़ रुपए के उत्पादों का निर्यात किया गया था।
ड़ॉ मांडविया ने कहा है कि भारत का औषध उद्योग आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में बनी औषधियां, दुनियाभर में लोगों की जीवन बचा रही हैं। डॉ मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कहना बिल्कुल सही है कि भारत का औषध उद्योग, केवल उसकी ही नहीं, बल्कि दुनिया भर की संपत्ति है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment