प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है और इस पर हर भारतीय को गर्व है।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सूरत के ओलपाड इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत हाल में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस उपलब्धि ने हमें इस अमृत काल में और अधिक मेहनत करने तथा बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का भरोसा दिया है। यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है।’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हर भारतीय इस उपलब्धि पर गौरव का अनुभव कर रहा है। हमें इस उत्साह को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है।’’
इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी मौजूद थे। इसके अलावा एक व्यापक चिकित्सा शिविर भी उनके लिए आयोजित किया गया था।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए गुजरात सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार होने का लाभ लोगों को मिल रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र की तरफ से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पिछले आठ साल के दौरान सरकार द्वारा गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए गए हैं। इनमें से लगभग 10 लाख घर अकेले गुजरात में ही बनाए गए हैं।’’
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने गुजरात में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि इस राज्य में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पतालों का एक मजबूत ढांचा खड़ा किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो दशकों में यहां मेडिकल कॉलेज की संख्या 11 से बढ़कर 31 हो चुकी है। एक एम्स अस्पताल (राजकोट में) बन रहा है और कई नए मेडिकल कॉलेज भी प्रस्तावित हैं।’’
गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री के गृह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार लगभग ढाई दशक से है।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के राज्यमंत्री (कृषि, ऊर्जा एवं पेट्रोरसायन) मुकेश पटेल ने किया था जो ओलपाड से विधायक भी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। 28 अप्रैल को… Read More
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी है। मौसम विभाग ने अगले… Read More
ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (जीपीडीपी) को हरित रूप देने और अभिनव वित्तपोषण के माध्यम से… Read More
2025-26 के लिए गेहूं उत्पादन परिदृश्य के संबंध में कुछ मीडिया रिपोर्टों के जवाब में,… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर को चालू करने में… Read More
अमेरिका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment