Categories: News-Headlines

भारत और बांग्लादेश के बीच नई दिल्ली में वाणिज्य सचिव स्तर की बैठक हुई

भारत और बांग्लादेश के बीच 4 मार्च, 2022 को नई दिल्ली में वाणिज्य सचिव स्तर की बैठक हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव, बी. वी. आर. सुब्रहमण्यम ने और बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वरिष्ठ सचिव, वाणिज्य मंत्रालय, तपन कांति घोष ने किया।

दोनों पक्षों ने रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर, बंदरगाह इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, समग्र आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) पर संयुक्त अध्ययन, बॉर्डर हाट, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्टेशन के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क, मानकों का अनुकूलीकरण, परस्पर मान्य समझौता सहित आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

कई मुद्दों पर चर्चा के साथ, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने एजेंडे में शामिल निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रगति की सराहना की गई: –

हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है- बांग्लादेश, भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
रेलवे के माध्यम से भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए

सिराजगंज बाजार में एक कंटेनर हैंडलिंग फैसिलिटी के विकास के लिए एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव (डीपीपी) को स्वीकृति दी गई।
भारत-बांग्लादेश के बीच मालगाड़ियों के संचालन के लिए, बेनापोल में 900 मीटर की नई साइडिंग लाइन का निर्माण किया गया है।
दर्साना होते हुए रेल के द्वारा भारत को सभी कमोडिटीज के आयात को अनुमति देने के लिए, दर्साना में लोडिंग और अनलोडिंग प्लेटफॉर्म के निर्माण को पूरा किया गया है।
ईश्वरदी में आईसीडी आधारित रेल और सड़क के विकास के लिए, डीपीपी को स्वीकृति दी गई है।

बांग्लादेश द्वारा खाली वापस आने वाले रेलवे वैगन/ कंटेनरों के उपयोग पर सहमति दी गई- इससे भारत से बांग्लादेश को होने वाले निर्यात की कुल ढुलाई लागत कम हो जाएगी।
बॉर्डर हाट्स – ये कोविड प्रतिबंधों के चलते बंद हो गए हैं, जिन्हें अब जल्द ही फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
पेत्रपोल-बेनापोल इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीबी) के 24×7 परिचालन को जल्द ही लागू किया जाएगा।
आईसीपी/ लैंड कस्टम्स स्टेशनों पर खासी प्रगति हुई है।
दोनों देशों के बीच मल्टी-मॉडल परिवहन के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत किया गया है।
सीईपीए अध्ययन को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।
सीईओ फोरम की पहली बैठक जल्द।

इस बैठक से पहले नई दिल्ली में 2-3 मार्च को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार और वाणिज्य मंत्रालय, बांग्लादेश सरकार के संयुक्त/ अपर सचिवों के स्तर की व्यापार पर संयुक्त कार्यकारी समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक हुई थी। इस दौरान परस्पर हित के विभिन्न क्षेत्रों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

इसमें जेडब्ल्यूजी और वाणिज्य सचिवों की अगली बैठक तय तारीखों पर बांग्लादेश में करने पर आपसी सहमति बनी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.