Categories: News-Headlines

यूक्रेन के खिलाफ रूस का विशेष सैन्‍य अभियान दसवें दिन में प्रवेश कर गया है

यूक्रेन के खिलाफ रूस का विशेष सैन्‍य अभियान दसवें दिन में प्रवेश कर गया है। यूक्रेन की मीडिया ने कई शहरों में विस्फोट और हवाई हमलों की खबर दी है।

समाचार चैनल यूक्रेन-24 के अनुसार रूसी सैनिकों से घिरे यूक्रेन के पूर्वी शहर सूमी में आज तडके गोलाबारी होने की खबर है। कीव इंडिपेंडेंट चैनल ने खबर दी है कि खारकीव में कई धमाकों की आवाज सुनी गई। एक रेलवे स्‍टेशन में शरण लेने वाले स्‍थानीय निवासी ने टवीट संदेश में बताया है कि आज तडके तीन बजे राकेट से रेलवे प्‍लेटफार्म पर हमला किया गया।

कीव इंडिपेंडेंट ने राजधानी कीव, सुमी, ज़ीटॉमिर और चेर्निहाइव शहरों में हवाई हमलों के बारे में सचेत रहने की खबर देने के साथ ही लोगों से नजदीकी शरण स्‍थलों में जाने को कहा गया है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले दिन में हुए रूसी हवाई हमलों में 47 लोग मारे गये और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन की सुरक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सी डेनिलोव ने दावा किया कि युद्ध में 840 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। इससे पहले यूक्रेन की सरकार ने हमलों में मरने वाले बच्‍चों की संख्‍या 28 बताई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

48 seconds ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

5 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

5 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

5 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.