भारत और एशियाई विकास बैंक-एडीबी के बीच नगालैंड के 16 जिला मुख्यालय शहरों में 20 लाख डॉलर लागत वाली एक परियोजना के समझौते पर आज हस्ताक्षर किया गया। इसके तहत एडीबी की ओर से शहरों में जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभाव से निपटने में सक्षम बुनियादी ढांचे के विकास, संस्थागत क्षमता वृद्धि और नगर निगम संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से संबंधित कार्यों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
एडीबी से प्राप्त धन से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि परियोजना का अनुपालन उच्च गुणवत्तापूर्ण मानकों के तहत हो। इसके तहत संबंधित क्षेत्रों में कार्य करने के लिए संभावना अध्ययन रिपोर्ट, चयनित उप परियोजना के लिए विस्तृत इंजिनियरिंग डिजाइन और राज्य स्तरीय एजेंसी के साथ ताल-मेल कर परियोजना पूर्ण करने पर ध्यान दिया जायेगा।
गौरतलब है कि नगालैंड के नगर और शहरों में जलवायु परिवर्तन से संबंधित दीर्घावधि परिणाम देखे जा रहे हैं। बुनियादी सुविधाओं का अभाव और कमजोर सम्पर्क साधन के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है। मॉनसून के दौरान अक्सर शहरी इलाकों के आसपास राज्य के प्रमुख मार्गो पर जमीन खिसकने से आवागमन ठप हो जाता है। शहरी इलाकों में वर्षा जल के उचित निकास की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों की स्थिति खराब हो जाती है। इसके अलावा राज्य के अनेक नगर भारी जल संकट से जूझ रहे हैं। इन सब समस्याओं से निपटने में यह परियोजना सहायक होगी और राज्य का आर्थिक विकास तेज गति से हो सकेगा।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment