भारत और ईरान के विदेश कार्यालय के अधिकारियों के बीच तेहरान में हुए विचार-विमर्श में द्विपक्षीय संबंध से जुडे सभी मुद्दों की समीक्षा की गई। इसमें चाबाहार बंदरगाह परियोजना के अलावा दोनों देशों को जोड़ने वाली परियोजनाओं और राजनीतिक साझेदारी की भी समीक्षा की गई। विदेश सचिव विनय क्वात्रा और ईरान के राजनीतिक मामलों के उपविदेश मंत्री डॉ अली बाघेरी कानि ने इस बैठक की अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इसमें अफगानिस्तान और गजा के वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। भारतीय पक्ष ने इस वर्ष वॉयस फॉर ग्लोबल साउथ समिट में ईरान की भागीदारी की सराहना की।
यात्रा के दौरान विदेश सचिव ने ईरान के विदेश मंत्री डॉ होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मामलों और वर्तमान क्षेत्रीय चुनौतियों पर भी चर्चा की। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने ईरान ने आर्थिक एवं कूटनीतिक मामलों के विदेश उपमंत्री डॉ मेहदी सफारी से भेंट की और द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने के उपायों पर विचार विमर्श किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment