भारत और इंडोनेशिया के बीच चौथा द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, समुद्र शक्ति-23, दक्षिण चीन सागर में संपन्न हुआ। 17 से 19 मई 2023 का समुद्री फेज एएसडब्ल्यू कार्वेट, आईएनएस कवरत्ती, चेतक हैलीकॉप्टर और एक डोर्नियर समुद्री पेट्रोल विमान की भागीदारी का साक्षी बना। इंडोनेशिया की नौसेना में केआरआई सुल्तान इसकानदार मुदा, पैंथर हैलीकॉप्टर और सीएन 235 समुद्री पेट्रोल विमान भी शामिल है। युद्धाभ्यास में पनडुब्बी रोधी हथियार, एयर डिफेंस हैलीकॉप्टर, ऑपरेशन फायरिंग के हथियार, सामरिक कुशलता सहित युद्धाभ्यासों की एक पूरी श्रृंखला जो दोनों नौ-सेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने वाले युद्धाभ्यास किए गए।
समुद्री फेज से पहले एक सफल बंदरगाह फेज भी हुआ जिसमें, दोनों देशों के अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श, टेबलटॉप अभ्यास और खेलों में आदान-प्रदान शामिल था।
समुद्र शक्ति-23 युद्ध अभ्यास के सफल समापन ने सहयोगात्मक व्यवहार द्वारा क्षेत्र में शांति और स्थिरता को प्रोत्साहन देने की दोनों नौ सेनाओं की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की और भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत साझेदारी का प्रदर्शन किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment