Categories: News-Headlines

भारत और अमेरिका मिलकर एक सशक्त, शांतिपूर्ण और मैत्रीपूर्ण वैश्विक समुदाय का आधार निर्मित कर रहे हैं: निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत और अमेरिका एक साथ मिलकर एक सशक्त, शांतिपूर्ण और मैत्रीपूर्ण वैश्विक समुदाय का आधार निर्मित कर रहे हैं। वाशिंगटन में इंडिया हाउस में भारतीय अमरीकियों की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और अमरीका के संबंधों में मजबूती आएगी।

इस अवसर पर अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई अपनी हाल की बैठक का स्मरण करते हुए उन्हें विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता कहा। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू की मेजबानी में आयोजित इंडिया हाउस के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अमेरिकी मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं। जीना रायमोंडो ने कहा कि भारत के लोगों के प्रति पीएम मोदी की वचनबद्धता शब्दों से परे, गहरी, भावुक, वास्तविक और विश्वसनीय है। अपनी बैठक में जीना रायमोंडो ने पीएम मोदी से कहा कि भारत तथा अमरीका को अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र में निरंतर नेतृत्व करने की आवश्यकता है।

समारोह को संबोधित करते हुए मेजबान भारतीय राजदूत संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी से न केवल दोनों देश लाभान्वित होंगे बल्कि इसका सकारात्मक असर समूचे विश्व पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जी-20 का मौजूदा अध्यक्ष भारत विश्व के साथ अपनी शक्तियों और सफलताओं को साझा करने के लिए तैयार है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.