Categories: News-Headlines

अतीक अहमद-अशरफ की हत्‍या के बाद लखनऊ, नोएडा, प्रयागराज सहित यूपी में धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद लखनऊ, प्रयागराज और 73 अन्य जिलों में धारा 144 लगा दी है। यह निर्णय राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लिया गया है। पूरे राज्य में पुलिस हाई-अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल रात अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद से राज्य की कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में नियमित अंतराल पर जानकारी ले रहे हैं। सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रख रही है और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। प्रयागराज में चकिया, बेनीगंज और धूमनगंज सहित अन्य क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रयागराज जिले में इंटरनेट सेवाएं बद कर दी गई हैं।

पूर्व सांसद अतीक अहमद और अशरफ की कल रात प्रयागराज में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम किया गया और दोपहर बाद प्रयागराज में इन्हें दफनाया जाएगा। प्रयागराज में चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय केल्विन मेडिकल कॉलेज के निकट इन दोनों पर हमला किया गया था। हत्या के बाद तीनों हमलावरों ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.