भारत और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन ने फिजी, कोमोरॉस, मेडागास्कर और सेशेल्स में नई सौर परियोजनाओं के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के बीच कल नई दिल्ली में परियोजना कार्यान्वयन संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
भारत हिंद- प्रशांत क्षेत्र के इन देशों में नई सौर परियोजनाओं के लिए 20 लाख डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता व्यक्त कर चुका है। परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन कोमोरॉस, फिजी, मेडागास्कर और सेशेल्स के लिए भारत से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा। परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन से ऊर्जा अपूर्ति बढने, रोजगार के अवसर सृजित होने और हिंद प्रशांत क्षेत्र के इन देशों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने की आशा है।
सौर ऊर्जा से इन देशों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलेगी। इन देशों में स्वच्छ ऊर्जा के लिए भारत के निवेश से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की क्वाड संगठन की प्रतिबद्धताएं पूरी करने में मदद मिलेगी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment