भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय भागीदारी वार्ता की 8वीं मंत्रिस्तरीय बैठक आज वाशिंगटन डीसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और संयुक्त राज्य अमेरिका के वित्त मंत्री डॉ. जेनेट येलेन ने की।
भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय साझेदारी की मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान, व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण व कोविड-19 महामारी से उबरने, वित्तीय नियामक और तकनीकी सहयोग, बहुपक्षीय संवाद, जलवायु वित्त तथा धन-शोधन रोधी तथा आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने(एएमएल/सीएफटी) समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने आपसी और वैश्विक आर्थिक मुद्दों को हल करने तथा सौहार्दपूर्ण रणनीतियों और समाधानों की दिशा में प्रयास करने के लिए द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय, दोनों मंचों पर सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री और अमेरिका के वित्त मंत्री द्वारा संयुक्त वक्तव्य को अंगीकार करने के साथ बैठक का समापन हुआ।
CBSE का बड़ा फैसला! कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों को तीन-भाषा नीति में… Read More
सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More
आज का लव राशिफल 29 जून 2026 29 जून 2026 का दिन प्रेम संबंधों के… Read More
FIFA World Cup 2026 में नॉकआउट चरण की तस्वीर होने लगी स्पष्ट FIFA World Cup… Read More
MLC 2026 में अहम मुकाबले पर सबकी नजर San Francisco Unicorns और Washington Freedom के… Read More
अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment